{"_id":"664747003494c45a22ffb2af30c2d542","slug":"two-died-in-road-accident-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक हादसे में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक हादसे में दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और महिंद्रा पिकअप गाड़ी की सोमवार सुबह जगाधरी बस स्टैंड के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क पर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह चंडीगढ़ से हरिद्वार जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन की बस जगाधरी बस स्टैंड के पास महिंद्रा पिकअप से टकरा गई। मामले के जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। जब पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर तफ्तीश की तो पता चला कि दोनों घायल बिना किसी को बताए निजी अस्पताल में चले गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक उन्हें जो सूचना जांच में प्राप्त हुई है उस आधार पर पिकअप चालक साजिद अपने साथी के साथ जा रहा था कि उसी दौरान यह हादसा हो गया। एएसआई वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जैसी पुलिस को जैसी शिकायत आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।