{"_id":"6a8ca5b5d670cf479b0cc9d1","slug":"oppressive-humidity-during-the-day-relief-from-the-breeze-in-the-evening-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161772-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिन में उमस ने सताया, शाम को हवा से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिन में उमस ने सताया, शाम को हवा से राहत
Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
शाम को बादल छाने के दौरान भाई कन्हैया साहिब चौक से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बारिश के बाद सोमवार को जिले का मौसम पूरी तरह बदला गया। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी व उमस रही। इससे अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा चलाने से लोगों को राहत मिली।
तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। चिपचिपी गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत दिलाई, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण बेचैनी बनी रही।
बारिश के बाद मौसम साफ होने से लोगों को लगा था कि तापमान में राहत रहेगी, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी फिर बढ़ गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी उमस का असर देखने को मिला। सोमवार शाम करीब चार बजे के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। आसमान में बादल छाने लगे और धूप गायब हो गई। बादल छाने के साथ हवा चलने से तापमान में राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम को मौसम में परिवर्तन से कुछ राहत मिली। हालांकि बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई। शाम को बाजार में लोगों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। बाजारों में खूब रौनक रही। इससे दुकानदारों के चेहरों रौनक रही।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. अजीत सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
बारिश के बीच धूप निकलने से उमस और गर्मी का असर भी बना रह सकता है। उन्होंने लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है।