फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garbage collection intensified under police guard

Yamuna Nagar News: पुलिस के पहरे में कूड़ा उठान तेज

Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection intensified under police guard
शहर में लगे कूड़े के ढेर को उठाती जेसीबी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस के पहरे में कूड़ा उठान शुरू होने के बाद सोमवार को शहर में सफाई व्यवस्था ने रफ्तार पकड़ ली। नगर निगम ने जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर उठाने के लिए डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली, जेसीबी और टिप्पर मैदान में उतार दिए हैं। तेजी से कूड़ा उठाए जाने के बावजूद शहर को पूरी तरह साफ होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
फिलहाल कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। निगम की ओर से जल्द सफाई के लिए रात के समय भी कूड़ा उठान कराया जा रहा है। कूड़ा उठाने के बाद मौके पर चूना भी डलवाया जा रहा है। एक दिन पहले की गई सख्ती का असर सोमवार को दिखाई दिया। कूड़ा उठान के दौरान कहीं भी कर्मचारियों ने विरोध नहीं किया। उधर पुराना हमीदा में सफाई कर्मियों ने कचरा उठाने का विरोध कर गाड़ी की हवा निकालने का प्रयास किया। एजेंसी कर्मियों के विरोध पर सभी चले गए।
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीमों ने कूड़ा उठाया और उसे कैल स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में जमा कूड़े को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। उधर, निगम की ओर से कूड़ा उठान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से सफाई कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को अब उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर हट जाएंगे। हालांकि, कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने के कारण निगम के सामने सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है।
डोर-टू-डोर एजेंसी के कर्मचारी लगाकर कूड़ा उठवाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि शहर में कूड़ा तेजी से उठवाया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार रात में भी सफाई का काम कराया जा रहा है। उनका कहना है कि शहर में जगह-जगह जमा कूड़े को जल्द से जल्द हटाना निगम की प्राथमिकता है।
वहीं एक दिन पहले की गई कार्रवाई के विरोध में सोमवार को सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य कमेटी ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। अब कर्मचारी 26 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

कूड़ा उठान में अड़ंगा डाला तो होगी कानूनी कार्रवाई : महाबीर
यमुनानगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि कोई कर्मचारी हड़ताल की आड़ में कूड़ा उठान में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त ने बताया कि निगम के सभी 22 वार्डों में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में बनी टीमें सफाई का कार्य कर रही है। कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर विरोध करने का अधिकार है, लेकिन किसी अन्य कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकना उचित नहीं है। संवाद

शहर में लगे कूड़े के ढेर को उठाती जेसीबी। प्रवक्ता

शहर में लगे कूड़े के ढेर को उठाती जेसीबी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed