फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two die to corona and 79 new positive

ोरोना से एक वृद्ध सहित दो और लोगों की हुई मौत, 89 को भेजा घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two die to corona and 79 new positive
कोरोना से वीरवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल 2760 केस हो गए है। वहीं 89 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक 2013 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव उनहेरी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हुई। उन्हें सांस की बीमारी थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां पर कोरोना टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव आया। वहीं एक दिन पूर्व एक 28 वर्षीय व्यक्ति का शव कमानी चौक पर पड़ा था। जहां से शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक का सैंपल लिया गया। जो वीरवार को पॉजिटिव आया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान फर्कपुर के जवाहर नगर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल ने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 73 फीसदी हो गया है। अब तक 57,823 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज जा चुके हैं। जिसमें से 53,562 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि 446 पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महिलाओं सहित चार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रादौर। तीन महिला सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो महिलाएं रादौर, एक महिला गांव घिलौर व एक युवक गांव झगुडी का है। शास्त्री कालोनी व छिंबी मोहल्ला मेें दो महिलाएं संक्रमित पाई गई। इसके अलावा दो महिलाएं बुढ़िया के पास के गांव नाभ व एक युवक यमुनानगर का सरकारी अस्पताल रादौर में टेस्टिंग के दौरान संक्रमित पाया गया है। रादौर उपमंडल में अब तक कुल 171 लोग केस मिल चुके हैं। जिनमें से 133 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 36 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 24 लोगों को घर पर इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। जबकि 12 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि उपमंडल में 102 लोगों के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने बताया कि रादौर उपमंडल में अब तक 6004 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed