फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Died In Road Accident In Haryana's Yamunanagar

दर्दनाकः बुआ संग चार साल की मासूम को ट्राले ने कुचला, सौ मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत

Wed, 21 Aug 2019 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two Died In Road Accident In Haryana's Yamunanagar
मृतक रजनी और बच्ची भावना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरनौल रोड पर मंडेबर गुरुद्वारा के पास 22 टायरी ट्रॉला ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी चार साल की मासूम बच्ची व उसकी बुआ को ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में दोनों बुआ-भतीजी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान महिला ट्राला के टायरों में फंस गई थी और ट्राला करीब सौ मीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। चालक ने काफी दूर जाकर ब्रेक लगाए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और ट्रॉला को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के भतीजे की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराना हमीदा की ब्रहमपुरी गली निवासी अतुल शर्मा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनजी मॉल गोबिंदपुरी रोड में नौकरी करता है। मंगलवार को वो घिलौर से आई उसके मामा सागर दत्ता की लड़की भावना उर्फ दृष्टि (04) को बाइक पर छोड़ने उनके घर जा रहा था। बाइक पर उसकी चाची रजनी (38) बच्ची भावना को गोद में लेकर बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरनौल रोड पर जब वे गांव मंडेबर गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो पीछे से 22 टायर वाला एक ट्राला बड़ी तेज गति से आया। आरोपी चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दौरान वह बायीं तरफ गिर गया, जबकि उसकी चाची रजनी व मामा की लड़की भावना सड़क पर गिर गई।

 

तेज रफ्तार ट्रॉला उसकी चाची व मामा की लड़की को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस दौरान उसकी चाची रजनी की दाहनी बाजू ट्रॉला के टायर में फंस गई। चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ उन्हें ले गया। हादसे में उसकी चाची रजनी व भावना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्जकर लिया है।

चार माह पहले बच्ची भावना के पिता की हो गई थी मौत : अतुल शर्मा ने बताया कि करीब चार माह पहले मासूम बच्ची भावना के पिता सागर दत्ता की भी मौत हो गई थी। वे बीमार थे। अभी परिवार उनकी मौत के सदमे से उबरा भी नहीं था कि अब इकलौती बेटी की भी हादसे में मौत हो गई। उधर, हमीदा निवासी रजनी की मौत से उसके दो लड़कों के सिर से मां का साया उठ गया।

15 अगस्त पर बुआ के घर आई हुई थी बच्ची : गांव घिलौर निवासी चार वर्षीय भावना 15 अगस्त पर अपनी बुआ रजनी के घर आई थी। भावना अपने गांव में ही निजी स्कूल में केजी की छात्रा थी। उसका एक बड़ा भाई है। चार माह पहले हुई पिता सागर की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ था। लेकिन अब बच्ची की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्ची की मौत की सूचना परिजनों ने उसकी मां को काफी देर तक नहीं बताया। जब उसे उसकी मौत का पता चला तो वह कई बार अपने होश खो बैठी।

बुरी तरह कुचले हुए थे शव : हादसे का पता चला तो मृतक महिला व बच्ची का परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया। काफी संख्या में महिलाएं भी मौके पर पहुंची। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें देखा भी नहीं जा रहा था। ट्रक ऊपर से निकलने से शव बुरी से कुचले गए थे। रजनी की तो पहचान भी नहीं हो पा रही थी।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामले में ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक पर केस दर्जकर लिया है। चालक फरार है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दिनेश कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed