फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two Dead, Including Ex-Serviceman, in Two-Bike Collision

Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में पूर्व सैनिक समेत दो की मौत

Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two Dead, Including Ex-Serviceman, in Two-Bike Collision
क्षतिग्रस्त बाइक और मौके पर जांच करती पुलिस। परिजन - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सरावां-पाबनी मार्ग पर गांव मलिकपुर के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की जान चली गई। बाइकों की आमने-सामने हुई इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को जगाधरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गांव चाहड़वाला निवासी 82 वर्षीय गुरदयाल सिंह और गांव पैंसल निवासी 46 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। गुरदयाल के परिजनों ने बताया कि गुरदयाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे और शनिवार दोपहर अपने गांव से पाबनी स्थित बैंक में पेंशन निकालने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

वहीं सुरेंद्र भी किसी निजी काम से बाइक पर पाबनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव मलिकपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जो इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed