फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two day old newborn baby girl found abandoned in Yamunanagar

Haryana: नौ माह कोख में रखा, पैदा होते ही छोड़ गई कलयुगी मां, यमुनानगर में लावारिस मिली दो दिन की नवजात बच्ची

Thu, 17 Apr 2025 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Apr 2025 06:56 PM IST
सार

नौ माह कोख में रखा, लेकिन पैदा होते ही बच्ची को लावारिश छोड़कर कलयुगी मां फरार हो गई। घटना यमुनानगर की है। बच्ची को तौलिए में लपेट कर एक घर के बाहर छोड़ा गया था। 

विज्ञापन
Two day old newborn baby girl found abandoned in Yamunanagar
लावारिश हालत में मिली दो दिन की नवजात बच्ची। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में एक कलयुगी मां की करतूत फिर सामने आई है। यमुनानगर के गांव टेही में दो दिन की नवजात बच्ची को एक घर के दरवाजे पर छोड़ कर फरार हो गई। जब बच्ची रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर घर के अंदर से लोग आए। लावारिस बच्ची की सूचना पंचतीर्थी पुलिस चौकी में दी गई। इसके बाद पुलिस व महिला एवं बाल विकास और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीमें मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर बच्ची को शिशु गृह पंचकूला में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि वीरवार दोपहर पंचतीर्थी पुलिस चौकी इंचार्ज को टेही गांव में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि बच्ची एक घर के बाहर दरवाजे के पास तौलिए पर लपेटकर रखी हुई थी। बच्ची के रोने पर घर के अंदर से लोग आए और बच्ची को संभाला। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसमें कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा व संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा मौजूद थी। उन्होंने नवजात बच्ची के हालातों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाने की व्यवस्था करवाई गई। डॉक्टर ने बच्ची का चेकअप किया। जांच में बच्ची स्वस्थ है। सिविल अस्पताल में बच्ची की देखरेख चल रही है। रंजन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची के स्वास्थ्य का फॉलोअप किया जाएगा। यदि बच्ची पूरी तरह मेडिकल फिट होगी तो उसे शिशु गृह पंचकुला भेज दिया जाएगा। बच्ची को अगर कोई क्लेम नहीं करने आता है तो बच्ची को गोड़ प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पंचतीर्थी पुलिस चौकी ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।


लावारिस हालत में न छोड़े नवजात को 
जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर  महिला एवं बाल विकास ने आमजन से बच्चों को लावारिस हालत में न छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की कोई मजबूरी है तो वह बच्चे को सरकार को एडॉप्शन प्रक्रिया में दे सकते हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में पालना बनाए गए है। यहां भी बच्ची को छोड़ कर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed