फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two-day Balmela started in Sanskriti Senior Secondary School, Yamunanagar

खेलों को हमेशा खेल की भावना से लें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two-day Balmela started in Sanskriti Senior Secondary School, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक बालमेला लगाया गया। मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे लिए बहुत लाभदायक है।
उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल में प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में मैडल लाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर खेलों में बच्चों की बुनियाद मजबूत होनी चाहिए, तभी वह राज्य व देश के लिए खेल सकते हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों को आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को खेलों में आगे लाने के लिए तथा उनकी अधिक से अधिक खेलों में सहभागिता के लिए भरसक प्रयास करें।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रधान जगजीत सिंह ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी विद्यार्थी रूचि दिखाएं। प्रदेश की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। बच्चों की कम सहभागिता पर उन्होंने चिंता जाहिर की, तथा अध्यापकों से इसे बढ़ाने की अपील की। जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने भी सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल हमारे लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार ने सभी कहा कि खेल से मनुष्य बहुत से गुणों का विकास होता है। इससे छिपी प्रतिभा तो उभरती ही है, साथ ही नई प्रतिभाएं भी मन मस्तिष्क में जन्म लेती हैं। खेल अब केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि सुनहरा भविष्य भी है। खेलों में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह कलेर, कुलवंत, जगजीत सिंह, रामस्वरूप, राकेश सैनी, कृष्णपाल राणा, ललित कांबोज, सतीश कुमार, मुकेश शर्मा, महीपाल, शेखर, रविंद्र राणा एईईओ, संजय शर्मा, कृष्णपाल जिला प्रधान शारीरिक शिक्षक संघ, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed