फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two children trapped in Ludhiana due to lockdown

लॉकडाउन के चलते लुधियाना में फंसे शहर के दो बच्चों को लाया गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
two children trapped in Ludhiana due to lockdown
प्रिया अरोड़ा को फूल माला पहनाकर आभार जताते अभिभावक। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
शांति फाउंडेशन की प्रिया अरोड़ा लॉकडाउन के तहत ना केवल जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे बच्चों को भी वापस लाने का काम कर रही हैं। शनिवार को प्रिया अरोड़ा लुधियाना से शहर के 2 बच्चों को वापिस लाई और उनके परिवार वालो को सौंपा। इस पर परिवार वालों ने प्रिया अरोड़ा को फूलों का हार पहनाकर धन्यवाद किया। प्रिया अरोड़ा ने बताया कि न्यू मार्केट के सौधी मोहल्ला के संदीप सचदेवा का उनके पास फोन आया था कि उनकी बेटी मिस्टी 10 साल की है और वह 13 मार्च के करीब छुट्टियों के चलते अपनी नानी के घर गई थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि लॉकडाउन हो जाएगा। लॉकडाउन की वजह से वह वही है। वह अपनी बेटी को वापिस लाने के लिए कई बार जिला प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वहां उनकी लड़की बहुत उदास हो चुकी है, वह वापस आना चाहती है। प्रिया अरोड़ा ने बताया कि इस पर उन्होंने जिला उपायुक्त से बात की और एसडीएम वगैरह से मिलकर परमिशन ली। सुबह हम लुधियाना के लिए रवाना हुए और लुधियाना में मिष्टी का इंतजार कर रहे थे तो हमने अपना वह पल फेसबुक पर लाइव चलाया हुआ था, जिसे देखकर मधु कॉलोनी के राजीव बख्शी ने उन्हें फोन करके बताया कि उनका बेटा भी लुधियाना में ही फंसा है, उसे भी वहां से लेकर आए। ऐसे में उन्होंने उन्हें अपनी जगह का पता बता कर, उस लड़के को वहां भेजने के लिए कह दिया और इस तरह वह दोनों बच्चों को वहां से वापस लेकर आई। उन्होंने बताया जैसे ही उन्होंने उन बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा तो उन्हें बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed