{"_id":"667220ee68e1f939460c82b4","slug":"two-brothers-who-were-talking-to-the-car-driver-after-the-accident-were-beaten-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120644-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हादसे के बाद कार चालक से बात कर रहे दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हादसे के बाद कार चालक से बात कर रहे दो भाइयों को पीटा
Wed, 19 Jun 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। टक्कर लगने के बाद सड़क पर खड़े होकर कार चालक से बातचीत कर रहे बाइक सवार दो भाइयों पर कुछ युवकों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में चार युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्ज किया है।
सहारनपुर के ढिक्का टपरी गांव निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई रोहित फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार को वे दोनों भाई अपना काम खत्म करके बाइक पर घर जा रहे थे। जब वे यमुना नदी के पुल के पास हरियाणा सीमा पर पहुंचे तो पीछे से एक कार आई। आरोप है कि कार चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वह आरोपी कार चालक से बातचीत कर रहे थे। तभी सहारनपुर की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। आरोपियों ने उन्हें रोका और उन्हें कहा कि सड़क के बीच क्यों गुंडागर्दी कर रहे हो। उसने उन्हें कहा कि उनकी बाइक में कार चालक ने टक्कर मारी है। इसके बाद वह आरोपी कार चालक से बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
तभी आरोपी बाइक सवार युवक उन्हें गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी एक बाइक पर तीन युवक और आ गए। उनके हाथों में डंडे थे। आरोपियों ने उन युवकों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। सिर में डंडा लगने से उसका भाई रोहित घायल हो गया।
आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से भागने लगे। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम लापरा निवासी गुलफाम व अपने साथियों का नाम जासीर, जस्सी, सादिक, जाबीर व एक अन्य बताया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।