फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers molest teenager, beaten family members to protest , Yamunanagar

किशोरी से दो भाइयों ने की छेड़खानी, विरोध जताने गए परिजनों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two brothers molest teenager, beaten family members to protest , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर की एक कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की महिला ने जहां दूसरे पक्ष के दो भाइयों पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने भी पहले पक्ष की दो महिलाओं पर मारपीट व एक व्यक्ति पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिए हैं।
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि कॉलोनी का ही सतिंद्र कुमार कई दिन से उसकी 17 वर्षीय बेटी का पीछा कर परेशान कर रहा है। देर शाम उसकी बेटी कॉलोनी में ही किसी काम से जा रही थी। जब उसकी बेटी कॉलोनी में अपने घर से कुछ दूरी पर थी तो आरोपी सतिंद्र कुमार ने अपने भाई राजेश कुमार के साथ मिलकर उसकी बेटी को रास्ते में रोक लिया और उससे छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से चले गए। उसकी बेटी ने घर आकर उन्हें आपबीती सुनाई। जब इस संबंध में बातचीत करने के लिए वह आरोपी के घर गई तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी भाइयों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की एक महिला ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी कॉलोनी की दो महिलाएं व एक व्यक्ति उनके घर पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट की। आरोप है कि एक महिला के पति ने उससे छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं पर मारपीट व व्यक्ति पर छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि दोनों पक्षों की पुलिस के पास शिकायत आई थी। दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर लिए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed