{"_id":"69fa4fc1f7d94d2a46012661","slug":"two-arrested-for-smashing-car-windows-and-assault-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155564-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कारों के शीशे तोड़ने व मारपीट में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कारों के शीशे तोड़ने व मारपीट में दो गिरफ्तार
Wed, 06 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी में तोड़े गए कारों के शीशे। आर्काइव
यमुनानगर। जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में 23 अप्रैल को गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोमती मुहल्ला निवासी चिराग और तेलीयान गली निवासी अक्षित त्यागी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार लोहारन मुहल्ला निवासी प्रभजोत सिंह अपने दोस्त चिराग और विक्की के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चिराग गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि रात करीब 12 बजे वह रॉड लेकर वापस आया और गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ने लगा।
प्रभजोत ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्रभजोत के पिता गुरजोत सिंह पर भी हमला किया गया। हमले में आठ कारों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद गुरजोत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। संवाद