{"_id":"66455b97703b0e0ec3083a85","slug":"two-acres-of-wheat-crop-was-cut-and-stolen-case-registered-against-two-brothers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119020-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो एकड़ गेहूं की फसल काट कर चुराई, दो भाइयों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो एकड़ गेहूं की फसल काट कर चुराई, दो भाइयों पर केस दर्ज
Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के भमनौली गांव में ठेके पर ली दो एकड़ पंचायती जमीन में बोई गेहूं की फसल काट कर चोरी कर ली गई। आरोप गांव के ही दो भाइयों पर लगा है। पुलिस ने शिकायतकर्ता कर्ण सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
भमनौली निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव की एक एकड़ पंचायती जमीन दो साल के लिए ठेके पर ली हुई है। जिसमें उसने गेहूं की फसल बिजाई की थी। 24 अप्रैल की सुबह वह खेत में गया तो फसल पककर तैयार थी। इसके बाद वह घर आ गया। उसी शाम को अचानक वह अपने काम से बाहर चला गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह वापस आया। जब वह खेत में गया तो वहां उसे गेहूं की फसल कटी हुई मिली। जांच करने पर उसे पता चला कि उसके खेत से भमनौली निवासी सुनील कुमार व उसके भाई कुलदीप कुमार उर्फ कमल ने चोरी से फसल काटकर बेच दी है। वह आरोपियों के घर गया और इस बारे में बातचीत कर खेत से काटी गेहूं देने की मांग की लेकिन आरोपियों ने उसकी गेहूं देने से साफ मना कर दिया। उसने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।