फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two acres of wheat crop burnt due to breaking and falling of high tension wire

Yamuna Nagar News: हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से दो एकड़ गेहूं की फसल जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two acres of wheat crop burnt due to breaking and falling of high tension wire
प्रतापनगर। ताजेवाला के पास हाइटेंशन तार टूट कर गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे लगभग दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ताजेवाला निवासी इमरान ने बताया कि उसके खेत से हाइटेंशन तार गुजर रही है। खेत में खड़ा खंभा पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। जिसकी उन्होंने कई बार अधिकारियों को सूचित किया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उनकी लगभग दो एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने संबंधित विभाग से उसके हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है। इमरान ने बताया कि उनको सूचना मिली थी तार टूटने से उनके गेहूं के खेत में आग लग गई है। जैसे ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिजली के खंभे से तार टूटने से चिंगारी से गेहूं की फसल जल गई। मौके पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed