{"_id":"69050196e0349ee69604fbba","slug":"two-accused-of-theft-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146124-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी के दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी के दो आरोपियों को भेजा जेल
Sat, 01 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव मछरौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बैटरियां चोरी करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों से चोरी की बैटरियां बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से स्पेशल सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान व्यासपुर के डेहा बस्ती निवासी रणबीर व साढौरा के डेहा बस्ती निवासी मोनू के रूप में हुई। आरोपियों ने 23 मार्च को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली से छह बैटरियां चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। संवाद
दस पेटी शराब समेत कार चालक काबू
यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने लेदी-शेरपुर रोड पर कार से अंग्रेजी शराब की दस पेटी पकड़ी है। उसे आबकारी अधिनियम के तहत नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए-1 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टीम ने लेदी-शेरपुर मोड वाली सड़क पर कार रोक कर जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलों की नौ पेटी और अंग्रेजी शराब के पव्वे की एक पेटी बरामद हुई। पूछताछ में कार चालक की पहचान गांव अराइयांवाला निवासी पवन के तौर पर हुई। पवन शराब की पेटियों के लाइसेंस व परमिट या कोई अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। संवाद