{"_id":"66cc349453c9cac3cc0de948","slug":"two-accused-of-theft-arrested-three-cases-solved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-124372-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी के दो आरोपी दबोचे, तीन मामलों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी के दो आरोपी दबोचे, तीन मामलों का खुलासा
Mon, 26 Aug 2024 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्पेशल की टीम ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया जिन पर पहले करीब दो दर्जन से अधिक मामले चोरी के दर्ज हैं, यदि दोनों आरोपियों की बात करें तो दोनों आरोपी पर 40 मुकदमे चोरी के दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा आरोपी बेल जंपर भी हैं। इस बार चोरी के तीन मामलों को खुलासा हुआ है।
आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव लखनौती निवासी इशाक उर्फ बंदर व रसूलपुर निवासी शमशाद के तौर पर हुई है। आरोपी बंदर पर पहले 25 मामले चोरी के दर्ज हैं जो कोर्ट में विचार दिन है। दोनों आपस में दोस्त हैं और दोनों ही इकट्ठे चोरी की वारदातों का अंजाम देते हैं। दिन में आरोपी सुनसान पड़े मकान की रेकी करते हैं और रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
इंचार्ज राजेश राणा में बताया कि एक माह पहले शास्त्री कॉलोनी में सोने पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से कैश व गोल्ड लेकर फरार हो गए। ढाई महीने पहले सुंदर नगर में भी इसी प्रकार वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा 3 महीने पहले प्रोफेसर कॉलोनी में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।