फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of embezzling money from account arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: खाते से रुपये उड़ाने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused of embezzling money from account arrested, sent to jail
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से 23450 रुपये उड़ाने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बिहार के जयसिंहपुर निवासी इरशाद अंसारी और अजगरी निवासी इजहार हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पश्चिमी भाटिया नगर निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात जुलाई 2024 को बेटी के मोबाइल पर अनजान नंबर से लिंक आया। जैसे ही बेटी ने उस लिंक को लाॅगिन किया तो उसके खाते से 23 हजार 450 रुपये साफ हो गए। मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का संदेश आया। जिस पर तुरंत बैंक में जाकर पता किया। जहां से जानकारी मिली थी कि साइबर क्राइम हुआ है। जिसके बाद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना से एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि इरशाद के खाते का प्रयोग ठगी की रकम मंगवाने के लिए किया गया था। जबकि खाता नंबर इजहार ने उपलब्ध कराया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed