{"_id":"6804139854f78be792008942","slug":"two-accused-of-cheating-a-woman-of-rs-1334-lakh-arrested-from-hisar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136432-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला से 13.34 लाख की ठगी के दो आरोपी हिसार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला से 13.34 लाख की ठगी के दो आरोपी हिसार से गिरफ्तार
Sun, 20 Apr 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन टास्क देकर 13 लाख 34 हजार रुपये की ठगने के दो आरोपियों को हिसार से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान हिसार के भगाणा गांव निवासी आमीर खान व शिव नगर निवासी कर्ण के रूप में हुई है। आरोपी आमीर खान के भतीजे ने झूठ बोलकर बैंक खाता खुलवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-15 निवासी मोनिका ने 18 दिसंबर 2024 को साइबर क्राइम थाने को शिकायत दी थी। उसका आरोप था कि साइबर ठगों ने 20 नवंबर को उसके टेलीग्राम पर लिंक भेजने के बाद उसे बातों में उलझा कर फंसा लिया और उससे 13 लाख 34 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने उसे ऑनलाइन टास्क देकर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया था। साइबर क्राइम थाना प्रबंधक रजत शर्मा ने बताया कि इस केस की जांच करते हुए वह हिसार के भगाणा गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगाणा निवासी आमीर खान को दबोच लिया।
पूछताछ में आमीर खान ने बताया कि जिस खाते में रुपये आए थे, वह खाता उसके भतीजे ने लोन का बहाना बनाकर खुलवाया था। उससे हुई पूछताछ के बाद शिव नगर हिसार निवासी कर्ण को काबू किया गया। आरोपी कर्ण एटीएम से रुपये निकालता था। कई बैंक एटीएम में कर्ण की तस्वीर आई थी। पूछताछ में कर्ण ने बताया कि वह एटीएम से जब भी रुपये निकालने जाता था, तब उसे पांच सौ रुपये मिलते थे। थाना प्रबंधक ने बताया कि इस गिरोह में कुछ और नाम सामने आए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए उनकी टीम दबिश डाल रही। संवाद