फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused arrested for cheating jewelry from a woman by showing fear of ghosts

Yamuna Nagar News: भूत प्रेत का डर दिखाकर महिला से गहने ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating jewelry from a woman by showing fear of ghosts
जगाधरी। सीआईए वन की टीम ने चंदा मांगने के बहाने घरों में घुसकर भूत प्रेत के नाम पर महिलाओं को डरा कर उनके गहने ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए वन की टीम ने इस मामले में गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक खान चांद चौक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। जो महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। सूचना के आधार पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान हमीदा निवासी शेर सिंह उर्फ गज्जू व हरशु के नाम से हुई। आरोपियों ने पूछताछ में जगाधरी एरिया में एक महिला के घर में घुसकर उसकी सोने की बालियां ठगने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों पर पहले भी एक मामला दर्ज है जो अदालत में विचाराधीन है। इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पता पूछने के बहाने व चंदा मांगने के बहाने घरों में घुस जाते हैं और भूत प्रेत के नाम पर महिलाओं को डरा धमका कर ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन



-------------


इस वारदात का हुआ खुलासा -
इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को जगाधरी की गोविंदगढ़ फॉर्म कॉलोनी में दोनों आरोपी एक घर में चंदा मांगने के बहाने घुस गए। वहां पर एक बुजुर्ग महिला मौजूद थी। उसके बाद भूत प्रेत व पूजा के बहाने उसके कानों से सोने की बालियां निकाली और मौके से फरार हो गए। तब पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इंचार्ज केवल सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि घर में कोई महिला अकेली है तो वह ऐसे लोगों को घर में दाखिल न होने दे। ऐसे लोग आपराधिक तत्व के होते हैं। जो किसी बड़ी संगीत वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसा कोई संदिग्ध नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed