फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused arrested for cheating 42 lakhs by performing tantric rituals

Yamuna Nagar News: तांत्रिक क्रिया कर 42 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating 42 lakhs by performing tantric rituals
क्षेत्र के गांव पिरथीपुर निवासी धर्म सिंह से परिवार का संकट दूर कराने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी गांव भोजपुर निवासी रोहित रोजर व उसके साथी तेजली निवासी अजय उर्फ अमित को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित पर पहले भी धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी अमित ने तांत्रिक क्रिया के दौरान निकाले गए सोने को साजिश के तहत असली बताया था। जिससे धर्म सिंह का उनपर विश्वास जम जाए और वे धोखाधड़ी का शिकार हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन ने बताया कि धर्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी करते हैं। जून 2022 में उसके घर में अचानक ही सांप निकलने लगे। कभी पांच तो कभी 18 से 20 सांप घर में निकलते थे। पशु बीमार रहने लगे। तीन गाय भी मर गई। उसका भाई कर्म सिंह भी बीमार रहने लगा। उसने अपने जानकारों से बात की तो वह कहने लगे कि ओपरी पराई भी हो सकती है। जिसके बाद उसका भोजपुर निवासी रोहित रोजर से संपर्क हुआ। आरोपी रोहित ने उनके घर पुराना खजाना होने की बात कही। रात को उसने तांत्रिक क्रिया करने के बहाने हांडियां निकाली। जिसमें नकली सोना था लेकिन आरोपी के साथी अमित ने साजिश के तहत एक सुनार के पास जाकर इस सोने को असली बता दिया। जिससे धर्म सिंह का विश्वास जम गया। आरोपियों ने कभी तांत्रिक क्रिया तो कभी भारतीय पुरातत्व विभाग से अनुमति कराने के नाम पर करीब 42 लाख रुपये की ठगी की थी। बिलासपुर पुलिस ने इस मामले में रोहित रोजर व अजय उर्फ अमित पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed