फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tuesday was the coldest day of the season, minimum temperature reached 4 degrees

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the coldest day of the season, minimum temperature reached 4 degrees
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत सर्द हवाओं की चपेट में है। जिले में भी पिछले चार दिनों से ठिठुरन बढ़ गई है। चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मंगलवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। सुबह 10 बजे तक चंडीगढ़-हरिद्वार नेशनल हाईवे, जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे और सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे सहित अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। शाम के वक्त लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया। बाजारों में लोग गरम कपड़े पहने हुए नजर आएं। यमुनानगर से 80 किमी दूर सिरमौर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। करीब चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने भी ठिठुरन बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार को यह दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिन में सर्दी में और ज्यादा इजाफा होने का अनुमान है। 20 दिसंबर को हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों और बच्चों का रखें ख्याल
- सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
- घर से बाहर निकलने से पहले गरम कपड़े पहनें और सिर पर टोपी जरूर पहनें।
- जुकाम या बुखार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
- ठंडा पानी पीने की बजाय गुनगुने पानी का सेवन करें।
कोहरे के दौरान बरतें सावधानी
- घने कोहरे के दौरान गाड़ी से लंबी यात्रा करने से बचें।
- फाग लाइट जलाकर ही वाहन चलाएं।
- दृश्यता कम होने पर सड़क पर बार-बार लेन न बदलें।
- वाहन की गति को नियंत्रित रखना चाहिए।
- सड़क पर लगे संकेतक, पट्टी आदि को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग करने से भी दुर्घटना से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed