फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   tudents are troubled by the lack of bus service, traveling four kilometers daily.

Yamuna Nagar News: बस सुविधा न होने से विद्यार्थी परेशान, रोेजाना तय करते हैं चार किमी का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
tudents are troubled by the lack of bus service, traveling four kilometers daily.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव खुरडा के लिए बस सुविधा उपलब्ध न होने से स्कूल कॉलेज जाने वाले को काफी परेशानी होती है। सर्दी गर्मी बरसात के मौसम में भी इन छात्र-छात्राओं को 4 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है या फिर करनाल के गांव खेड़ी सरफअली तक बस में बैठकर वहां से फिर दो किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार गांव खुरडा में केवल मिडिल तक का ही स्कूल है और उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को राजौंद जाना पड़ता है। गांव से कोई भी निजी साधन व बस सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को चार किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को बस सुविधा शुरू करने की मांग की लेकिन भी सुनवाई नहीं की गई। कई बार मौसम में खराबी के चलते छात्र छात्राएं स्कूल भी नहीं पहुंच पाते। सबसे ज्यादा समस्या छात्राओं को झेलनी पड़ रही है। उधर ग्रामीण राजकुमार, सुभाष, रमेश, पूर्व सरपंच विजय कुमार, सोमपाल ने कहा कि यह राजौंद ब्लॉक व जिला कैथल का आखिरी गांव होने का कारण यह सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed