{"_id":"6a2dbb9cc88ad43fdd0f9d31","slug":"truck-violates-no-entry-rule-drags-car-for-150-feet-couple-has-a-narrow-escape-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157762-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नो एंट्री तोड़ घुसा ट्रक, कार को 150 फीट तक घसीटा, बाल-बाल बचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नो एंट्री तोड़ घुसा ट्रक, कार को 150 फीट तक घसीटा, बाल-बाल बचे दंपती
Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी में अंबाला रोड पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर लगी लोगों की भीड़। संवा
यमुनानगर। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद नो एंट्री तोड़कर घुसे एक ट्रक ने शुक्रवार को जगाधरी में अंबाला मार्ग पर द्वारकापुरी कॉलोनी के मोड़ के पास एक कार को टक्कर मार दी और उसे करीब 150 फीट तक घसीटता ले गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दंपति की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब सेक्टर-17 निवासी दंपति अपनी कार से पंजाब की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जगाधरी बस स्टैंड की तरफ से आ रहे ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद भी ट्रक चालक कार को सड़क पर काफी दूर तक घसीटता रहा। इसके बाद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक अपनी दिशा में था। कार चालक पीछे से ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दंपति को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कारण अंबाला मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया।
8 मई को ही लगाए गए थे नो एंट्री के बोर्ड : इस हादसे ने एक बार फिर शहर में नो एंट्री नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने आठ मई को ही नो एंट्री नियमों को प्रभावी बनाने के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और प्रवेश मार्गों पर चेतावनी एवं सूचनात्मक बोर्ड लगाए थे। इनमें कैल कचरा निस्तारण प्लांट के पास, जगाधरी बस स्टैंड के सामने स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, अग्रसेन चौक, बूड़िया चौक, व्यासपुर मार्ग स्थित जेल चौक, विश्वकर्मा चौक, परशुराम चौक, बाड़ी माजरा और रादौर रोड स्थित जोड़िया नाका शामिल हैं। जिस दिशा से ट्रक शहर में दाखिल हुआ, वहां जगाधरी बस स्टैंड के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर भी चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस चौक पर नियमित रूप से पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान भी तैनात रहते हैं।
इसके बावजूद ट्रक कई चौक और नाके पार करते हुए शहर के अंदर पहुंच गया और हादसे का कारण बन गया। घटना के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि जब शहर के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर बोर्ड लगे हैं, पुलिस तैनात है और नो एंट्री का स्पष्ट आदेश लागू है, तो फिर ट्रक शहर में कैसे पहुंच गया। संवाद