फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck tank burst during welding, two injured

Yamuna Nagar News: वेल्डिंग करते समय ट्रक की टंकी फटी, दो घायल

Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Truck tank burst during welding, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर। वेल्डिंग करते समय अचानक ट्रक की डीजल टंकी फट गई। जिससे दो लोग झुलस गए। लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। हादसा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित गैस वेल्डिंग शॉप पर हुआ।
गांव कुटीपुर निवासी 55 वर्षीय गुलाब कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार के पास काफी समय से गैस वेल्डिंग का काम कर रहा था। सोमवार दोपहर को वह ट्रक की डीजल टंकी रिपेयर कर रहा था। जब वह टंकी में गैस वेल्डिंग करने लगा तो डीजल की टंकी में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे गुलाब सिंह के सिर, आंख, नाक और कान में गंभीर चोट आई। वहीं उसके पास बैठा चुहुड़पुर निवासी आशिक अली भी टंकी फटने से घायल हो गया।
विज्ञापन

टंकी फटने का धमाका सुनकर आसपास के लोग दुकान की ओर दौड़े। लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गुलाब सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं केंद्र के चिकित्सक डॉ. परविंद्र पाल ने बताया कि आशिक अली को उपचार दिया जा रहा है। गुलाब सिंह को प्राथमिक उपचार देकर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed