फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck runs over two youths; one dead

Yamuna Nagar News: ट्रक ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over two youths; one dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र के रक्बा पांसरा के पास वीरवार रात करीब आठ बजे ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता न्यू शर्मा टिंबर गांव पांसरा निवासी संजय साहनी ने बताया कि वीरवार रात करीब आठ बजे 21 वर्षीय पंकज साहनी और 21 वर्षीय दिलीप कुमार दोनों जट्ठेड़ी पांसरा के पास मौजूद थे। इसी दौरान सामने से एक ट्रक तेज रफ्तार से आया। चालक ने वाहन लापरवाही से चलाते हुए दोनों को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने पंकज साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप कुमार का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने संजय साहनी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्रक नंबर को जांच में शामिल करते हुए चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सदर थाना यमुनानगर प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed