फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck operator beaten up and 20 thousand rupees looted

Yamuna Nagar News: ट्रक परिचालक को पीट लूटे 20 हजार रुपये

Sun, 23 Jun 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Truck operator beaten up and 20 thousand rupees looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छछरौली-जगाधरी रोड पर समता योग आश्रम के पास ट्रक को ठीक करवा रहे परिचालक से पांच-छह बदमाशों ने मारपीट कर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश ट्रक के पास सो रहे परिचालक को चारपाई समेत उठाकर सड़क पर ले गए और पाइप से मारपीट कर लूटपाट की। पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव खारवन निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 टायर वाले ट्रक पर परिचालक का काम करता है। नौ जून को पानीपत में उनके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। उसने समता योग आश्रम के पास गुरदयाल ट्रक बॉडी मेकर दुकान पर ट्रक को ठीक करवाने के लिए खड़ा किया हुआ था। ट्रक की सुरक्षा के लिए वह रात को उसके पास ही चारपाई डालकर सो गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात को करीब दो बजे बाइकों पर पांच-छह बदमाश वहां आए। बदमाश उसे चारपाई सहित उठाकर सड़क पर ले गए और वहां पीटना शुरू कर दिया। लोहे के पाइप से हमला कर बदमाशों ने उसे घायल कर दिया और उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर अन्य गाड़ियों के चालक उठे और बदमाशों की ओर दौड़े तो वह भाग निकले। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed