{"_id":"6ad7bddf45effe2953084798","slug":"truck-freed-after-a-scuffle-with-the-team-that-had-arrived-to-stop-illegal-mining-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164945-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध खनन रोकने गई टीम से हाथापाई कर छुड़ाया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध खनन रोकने गई टीम से हाथापाई कर छुड़ाया ट्रक
Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही सरकारी टीम से फॉर्च्यूनर सवार युवक ने ट्रक छुड़ाने के लिए कर्मचारियों को धमकाया और पुलिसकर्मी से हाथापाई की। टीम ने बिना ई-रवाना के चल रहे ट्रक को पकड़ा था। रादौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल-2 जगाधरी के एसडीओ पलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीसी के निर्देश पर उनकी ड्यूटी रादौर क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए लगाई गई थी। रात करीब 12 बजे त्रिवेणी चौक पर जांच के दौरान टीम ने बिना ई-रवाना के एक ट्रक पकड़ा।
बस स्टैंड पर ट्रक खड़ा करने की जगह नहीं मिलने पर उसे पुलिसकर्मी की मौजूदगी में थाने ले जाने की तैयारी की गई। शिकायत के अनुसार इसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार युवक मौके पर पहुंचा और ट्रक छोड़ने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने पर गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को धमकाया।
विज्ञापन
बाद में उसने अपनी गाड़ी ट्रक के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया और ट्रक को साथ लेकर भाग गया। आरोप है कि गांव के पास युवक ने ट्रक रोककर पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। इसके बाद वह ट्रक और फॉर्च्यूनर समेत मौके से निकल गया। रादौर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार सवार को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद