फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   truck driver tyre 50 feet

पंक्चर लगवाकर पैदल टायर ले जा रहा था चालक, धमाके के साथ फटने पर 50 फुट उड़कर दूर गिरा चालक, मौत

Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
truck driver tyre 50 feet
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव कांजनू के पास सोमवार तड़के बजरी से भरे ट्रक में पंक्चर हो गया। चालक ने टायर में पंक्चर लगवाया। पंक्चर लगवाकर जब चालक टायर को पैदल धक्के देते हुए ट्रक की ओर ले जा रहा था तो अचानक टायर फट गया। टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से चालक लगभग 50 फुट उड़कर दूर गिरा। इससे ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया। इससे पहले राहगीर उसे अस्पताल ले जाते कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना रादौर प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के गांव सिलाना निवासी परमजीत सिंह (45) ट्रक चालक था। रविवार को वह ट्रक से बजरी लेने खनन जोन में गया था। रात को ट्रक में बजरी लोड करने के बाद वह सोनीपत के लिए चला। सोमवार की तड़के लगभग ढाई बजे जब वह बजरी लोड करके वापस सोनीपत की तरफ जा रहा था, तो सहारपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव कांजनू के पास उसके ट्रक के टायर में पंक्चर हो गया था। तभी उसने गांव कांजनू में एक पेट्रोल पंप के पास बनी टायर पंक्चर रिपेयर की दुकान पर ट्रक के टायर में पंक्चर लगवाया। इस दौरान जब वह टायर में पंक्चर लगवाकर टायर को धक्के देते हुए ट्रक की ओर ले जा रहा था तो अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही जोरदार धमाका हुआ और टायर फटते ही ट्रक चालक परमजीत उछलकर काफी दूर गिरा। इससे उसके कपड़े तक फट गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पेट्रोल पंप कर्मी व पंक्चर लगाने वाला पहुंच गया। लेकिन जब तक वे उठाकर ले जाते, वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

टायर में हवा अधिक होने के कारण हादसा की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि टायर कमजोर होने के कारण उसमें पंचर हुआ। इसके बाद जब उसमें पंक्चर लगवाया गया तो वहां पर भी उसमें हवा अधिक भर दी गई। जैसे ही वे टायर लेकर चलने लगा तो हवा के अधिक दबाव के कारण वह फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में टायर कमजोर होने के कारण उसमें धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed