फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck crushes scooty rider on Ambala road, death

Yamuna Nagar News: अंबाला रोड पर ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes scooty rider on Ambala road, death
अंबाला रोड पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र जगाधरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी जतिन नंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसके जीजा जगाधरी की कश्मीर कॉलोनी निवासी शुभम ग्रोवर की बुआ का लड़का सावनपुरी निवासी सौरभ उसका अच्छा दोस्त है। शुक्रवार की रात वो और उसका दोस्त सौरभ अपनी-अपनी स्कूटी पर सवार होकर जगाधरी बस अड्डा से होते हुए उसके जीजा शुभम के घर कुछ काम से जा रहे थे। सौरभ उसके आगे आगे चल रहा था। जब वे अंबाला रोड पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सीधी टक्कर उसके आगे चल रहे सौरभ की स्कूटी में मारी। पीछे से टक्कर लगने पर सौरभ अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। उसने आरोपी ट्रक चालक का पीछा किया तो आरोपी चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। उसने सौरभ को संभाला और उसके बड़े भाई शिखर गुलाटी को मौके पर बुलाया। वे सौरभ को सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed