{"_id":"592091fb4f1c1b4e51f2275b","slug":"truck-chapet-yong-boy-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से किशोर घायल, भड़के लोगों डंपर फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से किशोर घायल, भड़के लोगों डंपर फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 21 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बीकेडी (बुडिय़ा-खदरी-देवधर) रोड पर रामपुर खादर के नजदीक चलते डंपर से निकले पहिए की चपेट में आने से साइकिल सवार 14 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने आरोपी चालक के डंपर सहित दस से अधिक डंपरों और ट्रकों में जमकर तोड़फोड़ की। मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद वे कुछ दिन पहले ट्रकों की आवाजाही बंद कराने का आश्वासन देने वाले अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। अधिकारियों के न आने पर देर शाम करीब पौने आठ बजे भड़के ग्रामीणों ने आरोपी चालक के डंपर को फूंक दिया। इसकी जानकारी होने पर रात करीब साढ़े आठ बजे एसडीएम जगाधरी, डीएसपी हेडक्वार्टर उषा कुंडू और डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बातचीत के लिए सोमवार तक का समय दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
रामपुर खादर निवासी शुभम (14) शनिवार शाम अपनी साइकिल से हसनपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। ट्रक से निकले इस पहिये ने साइकिल सवार शुभम को अपनी चपेट में ले लिया। इससे शुभम बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने घायल शुभम को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। हादसे से भड़के ग्रामीणों ने आरोपी चालक के ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे ट्रकों और डंपरों की लाइन लग गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने जाम में फंसे दस से अधिक डंपरों और ट्रकों में भी तोड़फोड़ कर दी।
आश्वासन देने वाले अधिकारी को बुलाएं, तभी खोलेंगे जाम
सूचना मिलने पर सबसे पहले बुडिय़ा थाना पुलिस के एडिशनल एसएचओ नवीन कुमार, जगाधरी सिटी एसएचओ सचिन और अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। भड़के ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि 11 मार्च को हादसे के बाद एसडीएम और दो डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मार्ग से ट्रकों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी, लेकिन मार्ग से ट्रकों की आवाजाहीं बंद होने की बजाय बढ़ गई है। उनकी मांग है कि उन अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। ताकि वे उनसे पूछ सके कि अब तक मार्ग से ट्रकों की आवाजाही बंद क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
11 मार्च को भी हादसे के बाद हुई थी तोड़फोड़
बीकेडी रोड पर रामपुर खादर के नजदीक ही 11 मार्च को बजरी से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गांव लौहारी वाला निवासी राजकुमार (40) की मौत हो गई थी। हादसे में उसकी मां कश्मीरी देवी घायल हो गई थी। उस समय भी गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाया था और ट्रक में तोड़फोड़ की थी। उस समय मौके पर पहुंचे एसडीएम बिलासपुर नवीन आहूजा, डीएसपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह और डीएसपी उषा कुंडू ने लिखित में आश्वासन दिया था कि मार्ग से रेत-बजरी से भरे ट्रक और डंपर नहीं निकलने दिए जाएंगे। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला था।
अंधाधुंध चल रहे ट्रक, चलना तक हुआ मुश्किल
क्षेत्र में बल्लेवाला एरिया में खनन जोन है। प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों में यहां से रेत, बजरी के साथ ही अन्य खनन सामग्री सप्लाई होती है। खनन जोन से निकल कर ट्रक, डंपर और अन्य वाहन बीकेडी रोड से होते हुए जगाधरी यमुनानगर से होकर अपने गंतव्य के लिए जाते हैं। ग्रामीण विपिन, काका, राजेश, रविंद्र, माया राम, विनोद आदि ने बताया कि कुछ दिनों से मार्ग पर ट्रकों, डंपरों और अन्य वाहनों की अंधाधुंध आवाजाही है। इससे मार्ग पर चलना तक मुश्किल हो गया है। मांग की कि इस मार्ग पर इनकी आवाजाही बंद की जाए।
साढे़ तीन घंटे जाम रहा बीकेडी रोड
बीकेडी रोड पर ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान गुस्साए लोगों ने किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। कुछ वाहन चालकों को आसपास के लिंक रोड का इस्तेमाल कर निकाला गया।
समय पर अधिकारी आ जाते तो नहीं होती आगजनी
शाम करीब साढ़े पांच बजे से रोड पर जाम लगाए बैठे ग्रामीणों के सब्र का बांध रात करीब पौने आठ बजे टूट गया। भड़के ग्रामीणों ने आश्वासन देने वाले अधिकारियों के न आने पर आरोपी चालक के डंपर में आग लगा दी। आग लगने के करीब आधा घंटे बाद मौके पर एसडीएम जगाधरी भारत भूषण कौशिक, डीएसपी हेडक्वार्टर उषा कुंडू, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। यदि अधिकारी शाम को जाते तो डंपर में आग नहीं लगती।
रामपुर खादर में हुए हादसे के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद मौके पर एसडीएम औ र डीएसपी को भेजा गया था। ग्रामीणों को बातचीत के लिए सोमवार तक का टाइम दिया है। ग्रामीणों ने जाम खोल दिया है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। आरोपी डंपर चालक के अलावा डंपर में आग लगाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर।