फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by the dumpers, the villagers blocked the road

Yamuna Nagar News: डंपरों से परेशान होकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the dumpers, the villagers blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। महमदपुर गांव में ग्रामीणों ने सोमवार को जाम लगाकर मिट्टी ढोने वाले डंपरों की आवाजाही रोक दी। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका ने ग्रामीणों को सस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
ग्रामीण जसविंद्र सिंह, नर सिंह, रामपाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार व सुभाष चंद ने बताया कि इस सड़क से सारा दिन मिट्टी ढोने वाले डंपरों की कतारें लगी रहती हैं। इससे उड़ने वाली धूल के कारण सड़क से गुजरना तो क्या घरों में बैठना भी दूभर हो गया। घरेलू सामान पर मिट्टी की जम गई है। धूल के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ओवरलोड डंपरों के कारण रोजाना जाम लगने के अलावा हादसे हो रहे हैं। प्रशासन इन पर अंकुश लगाने के कोई प्रयास नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मौजा कल्याणपुर व सुल्तानपुर से मिट्टी का उठान होने के कारण ओवरलोड डंपरों रोजाना यहां से गुजरते है। इन हालात में डंपरों की आवाजाही से यहां लंबे समय से जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता जाम होने के अलावा तेज गति से गुजरने वाले डंपरों से रोजाना हादसे होने के अलावा सड़के क्षतिग्रस्त हो रही है। महमदपुर के ग्राम सरपंच शाम लाल ने बताया कि जाम लगने की सूचना पाकर जिला परिषद के चेयरमैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों व ठेकेदार को बुलाकर डंपरों की आवाजाही को नियंत्रित किए जाने बारे आश्वस्त किया है। ग्रामीणों ने इस रास्ते से समय खनन सामग्री से भरे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के अलावा ओवरलोडिंग पर पाबंदी की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed