Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A decline of 2.91 lakh metric tonnes in paddy procurement this time

Yamuna Nagar News: धान खरीद में इस बार 2.91 लाख मीट्रिक टन की गिरावट

Mon, 16 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A decline of 2.91 lakh metric tonnes in paddy procurement this time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को धान की सरकारी खरीद का अंतिम दिन रहा। करीब डेढ़ माह चले खरीद सीजन के दौरान जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में कुल 3,83,608 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 2,91,776 मीट्रिक टन कम है।
वर्ष 2025 में मंडियों में 6,75,384 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। इस बार धान की बंपर पैदावार होने और बाढ़ या बीमारी से फसल को खास नुकसान नहीं होने के बावजूद मंडियों में पिछले साल की खरीद का केवल 56.80 प्रतिशत धान ही पहुंचा। किसानों और आढ़तियों ने इसके लिए सरकारी पोर्टल की तकनीकी खामियों और खरीद प्रक्रिया में आई दिक्कतों को जिम्मेदार ठहराया है। मंडियों से 98.71 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

धान खरीद का सीजन पहले दिन से ही विवादों में रहा। कभी पोर्टल पर डाटा मिसमैच होने तो कभी गेट पास नहीं कटने के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार किसानों को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा और जाम लगाना पड़ा। खरीद प्रक्रिया की उलझनों के कारण काफी किसान अपना पूरा धान मंडियों में नहीं बेच पाए। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितिश सिंगला ने बताया कि जिले की सभी मंडियों में रविवार को धान खरीद का अंतिम दिन था। लगभग सारा धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल की उलझनों में फंसे रहे किसान
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान मुनीष कांबोज ने कहा कि इस बार मंडियों में पिछले साल के मुकाबले लगभग आधी खरीद हुई है। सरकार की व्यवस्था के कारण किसान पूरे सीजन पोर्टल की समस्याओं से जूझते रहे। कभी रिकॉर्ड में गड़बड़ी तो कभी गेट पास की समस्या सामने आई। उन्होंने इसे अब तक का सबसे खराब खरीद सीजन बताया। उनके अनुसार सरकार को अंतिम दिनों तक यह समझ नहीं आया कि मंडियों में धान की खरीद कैसे करनी है।
पूरा धान मंडियों में नहीं बेच पाए किसान : गुंदियाना
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि इस बार किसानों को प्रति एकड़ दो से पांच क्विंटल तक अधिक पैदावार मिली है। इसके बावजूद कई किसान अपना पूरा धान मंडियों में नहीं बेच पाए। जिस किसान के पास 35 से 40 क्विंटल धान था, उस पर 27 क्विंटल की कैप लगा दी गई। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।

सरस्वतीनगर मंडी में सबसे अधिक खरीद
पूरे सीजन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,61,381 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,32,704 मीट्रिक टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 87,323 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की खरीद की। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2,200 मीट्रिक टन कॉमन धान भी खरीदा। मंडीवार खरीद में सरस्वतीनगर 78,448 मीट्रिक टन के साथ पहले स्थान पर रही। जगाधरी में 56,203, रादौर में 49,433, व्यासपुर में 45,921 और प्रतापनगर में 38,243 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। छछरौली में 37,637, साढौरा में 32,720, रणजीतपुर में 16,067, रसूलपुर में 13,912, गुमथला राव में 7,141, खारवन में 4,453, जठलाना में 3,051 और यमुनानगर मंडी में 397 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed