Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city's air is toxic; breathing has become difficult

Yamuna Nagar News: शहर की हवा जहरीली, सांस लेना हुआ मुश्किल

Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The city's air is toxic; breathing has become difficult
यमुनानगर में वाहनों के चलने से सड़क पर उड़ती धूल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण का स्तर अब 300 के पार पहुंच गया है। शहर में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 306 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो इस वर्ष अब तक का सबसे अधिक है।
पिछले एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। उड़ती धूल और जगह-जगह कूड़े में लगाई जा रही आग को प्रदूषण बढ़ने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

हवा में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो आठ नवंबर को शहर का प्रदूषण स्तर 178 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। इसके बाद इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। नौ नवंबर को एक्यूआई 203, 10 नवंबर को 205, 11 नवंबर को 222, 12 नवंबर को 201, 13 नवंबर को 219 और 14 नवंबर को 268 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 15 नवंबर को यह बढ़कर 306 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल और कूड़ा जलाने से बिगड़ रहे हालात
शहर में कई स्थानों पर सड़कों और खाली प्लॉटों में धूल उड़ती रहती है। नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर झाड़ू लगा रहे हैं। इससे उड़ रही सारी धूल हवा में मिल रही है। वहीं कूड़े में आग लगाने से निकलने वाला धुआं भी हवा को प्रदूषित कर रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने का खतरा बढ़ गया है।

दमा रोगियों की परेशानी बढ़ने का खतरा
एसएमओ डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इसका सबसे अधिक असर दमा के मरीजों पर पड़ता है। प्रदूषित हवा के कारण उनकी सांस फूलने की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा आंखों में जलन, गले में खराश और दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। उन्होंने सलाह दी कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय नाक और मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। सांस के मरीज दवा नियमित लें और परेशानी बढ़ने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed