{"_id":"608c5fed8ebc3ebf8277cb27","slug":"troubled-by-the-antics-of-unmarried-family-family-left-private-house-complained-to-sp-yamuna-nagar-news-knl68719079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित अधेड़ की हरकतों से परेशान परिवार ने छोड़ा निजी मकान, एसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवाहित अधेड़ की हरकतों से परेशान परिवार ने छोड़ा निजी मकान, एसपी को दी शिकायत
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की रामपुरा कॉलोनी में रहने वाला परिवार अपने पड़ोसी के व्यवहार व हरकतों के कारण अपना घर छोड़कर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी की हरकतों के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। उसके डर के मारे बच्चे गली में खड़े तक नहीं हो सकते हैं। उसकी लड़कियां व बहुएं घर से बाहर जाते हुए डरती हैं। परिवार मुखिया ने आरोपी पड़ोसी की शिकायत एसपी को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रामपुरा कॉलोनी निवासी अश्वनी शर्मा ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि उसके घर के सामने 47 वर्षीय मंगल शर्मा रहता है। वह अविवाहित और अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिसके कारण उसका परिवार डर के साये में जी रहा है। उन्होंने ने बताया कि आरोपी के कारण उसकी बेटियां व बहुएं घर से बाहर जाने से डरती हैं। वह उन्हें तंग करता है और उनका पीछा करता है। उसके पोता पोती घर से बाहर जाते हैं तो वह उनके पीछे अपना पालतू कुत्ता छोड़ देता है। कई बार वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका है। अश्वनी ने शिकायत में कहा कि आरोपी का गली के सभी लोगों के साथ ऐसा ही व्यवहार है। नशा करके गली में अश्लील हरकतें करता है। गली में बेटियों वाले घरों के बाहर बैठकर फोन में ऊंची आवाज में अश्लील फिल्म देखता और अश्लील गाने सुनता है। विरोध करने पर अपने कपड़े उतार कर निवस्त्र होकर गली में घूमने लगाता है। जिस कारण पूरा मोहल्ला आतंकित है।
अश्वनी ने शिकायत में कहा कि इससे पहले भी मोहल्ले वालों ने मिलकर उसकी शिकायत रामपुरा चौकी पुलिस को दी थी। जब पुलिस छानबीन करने पहुंची तो उसने घर में रखा फिनाइल पी लिया। जिस पर पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का आरोपी पर केस दर्ज किया। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी नशा करके गली में किसी के घर के बाहर ही सो जाता है। गली के मोड़ पर कब्जा करके चाय का खोखा बना रखा है। जहां पर दिन भर इसके आवारा प्रवृति के युवक व लोग बैठे रहते हैं। आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। अश्वनी ने कहा कि आरोपी के कारण उसे निजी मकान छोड़ कर किराये पर रहना पड़ रहा है। उसे डर सताता है कि आरोपी उसके बच्चों के साथ कुछ गलत न कर दे। पीड़ित ने एसपी से आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कमलदीप गोयल ने शिकायत पर त्वरित उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।