फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trouble due to clogging of drainage in the grain market

Yamuna Nagar News: अनाज मंडी में जलनिकासी बंद होने से परेशानी

Mon, 18 Nov 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to clogging of drainage in the grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। सरस्वती नगर की नई अनाज मंडी में पानी की निकासी बंद होने से मंडी में आने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह गंदा पानी आढ़तियों की दुकानों के पास जमा है। पानी सड़ जाने से बदबू आने लगी है। दुर्गंध से किसानों और आढ़तियों का बैठना मुश्किल हो गया है।
मंडी में आए कलावड़ के किसान जसवंत सिंह, ओम प्रकाश, प्रेमचंद तथा राम प्रसाद ने बताया कि वे अपने-अपने आढ़तियों के पास हिसाब किताब के लिए आए थे। दुकानों के बाहर गंदा पानी जमा होने से बैठना भी मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों की भरमार भी हो रही है। किसानों का कहना था कि जिले की सबसे अग्रणी मंडी में यह हाल है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी को चाहिए कि वे तुरंत निकासी की व्यवस्था करवाए। वहीं आढ़तियों का कहना है यह सिलसिला पिछले दो महीनों से चल रहा है, कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि अनाज मंडी में शीघ्र पानी की निकासी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed