फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trolley breaks down on national highway, causing traffic jam for several hours

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रॉला खराब, कई घंटे लगा रहा जाम

Wed, 12 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Trolley breaks down on national highway, causing traffic jam for several hours
पांवटा साहिब रोड के लाल ढांग पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलेसर से आगे लाल ढांग पर खनन सामग्री से भरा ट्राला फंसने से सड़क मार्ग कई घंटे बाधित रहा। जाम लगने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे लोग भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों के साथ जा रहे लोगों को हुई।
कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्राला पुलिस ने साइड में करवाया, जिसके बाद सड़क मार्ग पर आवाजाही शुरू हुई। परंतु यातायात व्यवस्था सुचारू होने में घंटों लग गए। इस दौरान राहगीर मुनसाद, रिफाकत, सतीश कुमार, महमूद व अन्यों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कलेसर के पास भारी वाहनों के फंसने से जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

इसका सबसे ज्यादा प्रभाव राहगीरों को पड़ रहा है। आए दिन लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कलेसर से आगे हिमाचल प्रदेश की सीमा तक जंगल का रास्ता है और सड़क संकीर्ण है। ऐसे में यदि यहां कोई वाहन खराब हो जाए, तो जाम लग जाता है। ग्रामीण बलबीर चौधरी, प्रदीप, जोगिंद्र, रविंद्र, गुलशन, विनोद ने कहा कि कलेसर से हिमाचल प्रदेश की ओर पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है। वहीं, संकीर्ण सड़क होने के कारण स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ हिमाचल की ओर से आने वाले भारी भरकम खनन सामग्री से भरे वाहन भी ढलान पर तेज से चलते हैं, जिससे वह कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जंगल व गहरी खाइयों का रास्ता होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकाल पाना और रास्ता सुचारू करना काफी मुश्किल हो जाता है। राहगीरों व ग्रामीणों ने ताजेवाला से आगे रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।

पांवटा साहिब रोड के लाल ढांग पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

पांवटा साहिब रोड के लाल ढांग पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed