फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tricolor rangoli competitions will be held in schools, colleges and public places

Yamuna Nagar News: स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर होंगी तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं

Thu, 07 Aug 2025 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rangoli competitions will be held in schools, colleges and public places
जगाधरी। घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने व तिरंगे के साथ व्यक्तिगत व भावनात्मक संबंध मजबूत बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण आठ अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और महानिदेशक सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान गाइडलाइन जारी की गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में आठ अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों में प्रदर्शनियां करवाई जाएंगी। स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं व प्रतियोगिताओं के साथ ही सैनिकों व पुलिसकर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच वृहद कार्यक्रम होंगे। इस दौरान तिरंगा महोत्सव के रूप में बड़ा कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा संगीत समारोह करवाया जाएगा। प्रदेशस्तरीय तिरंगा महोत्सव का प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी से होगा। तिरंगा महोत्सव किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेला लगाया जाएगा। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। गृह विभाग, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा साइकिल रैली निकाली जाएगी। स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार, बाजार के वस्त्रालयों से तिरंगा की बिक्री व वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed