फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trials for the residential football academy on the 8th

Yamuna Nagar News: फुटबॉल आवासीय अकादमी के लिए ट्रायल आठ को

Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Trials for the residential football academy on the 8th
तेजली खेल परिसर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही लड़कों की आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। खेल विभाग की ओर से आठ सितंबर को फुटबॉल के ट्रायल करवाए जा रहे हैं। ट्रायल आठ सितंबर को सुबह नौ बजे तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में लिए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 17 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपनी खेल किट में पहुंचना होगा। इसके साथ खिलाड़ी को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, दसवीं का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान-पत्र की मूल और फोटो कॉपी के साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और शिक्षण संस्थान का बोनाफाइड प्रमाणपत्र साथ लेकर आना अनिवार्य किया है। अधिक जानकारी के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक भूपिंद्र सिंह से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता और राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के चयन को प्राथमिकता मिलेगी। चयनित खिलाड़ियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से की जाएगी। अकादमी से स्कूल आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed