फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traveling on foot from Himachal and Punjab to their destinations, distributed food and essential goods to the migrant laborers

हिमाचल और पंजाब से पैदल यात्रा कर अपने गंतव्यो पर जा रहे, प्रवासी मजदूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Traveling on foot from Himachal and Punjab to their destinations, distributed food and essential goods to the migrant laborers
प्रवासी मजदूरों को समझाते फेडरेशन सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर लॉक डाउन के चलते प्रवासी मजदूर पैदल अपने गंतव्यों पर लौटने को मजबूर हैं। ऐसे में उनके पास ना पैसे हैं, ना खाने को भोजन। ऑल हरियाणा एससी इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने प्रवासी मजदूरों के लिए दो वक्त के भोजन का इंतजाम किया, साथ ही उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। हिमाचल प्रदेश व पंजाब की तरफ से आने वाले प्रवासी मजदूरों को फेडरेशन के सदस्य रास्ते मे रोक कर भोजन व जरूरी सामान देने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रधान सतपाल ने बताया कि उनका कार्य मानवता की सेवा करना है। वे पहले भी जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इन मजदूरों को सकुशल सही साधनों के माध्यमों द्वारा इनके घरों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इन्हीं मजदूरों की वजह से देश का नव निर्माण और विकास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मजदूरों को इनके घरों तक पहुंचाने के लिए ठोस नीति बनानी होगी। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में फेडरेशन के अन्य सदस्यों सुरेंद्र मंधार, विनोद मोहड़ी, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, निर्मल सिंह, संदीप कुमार, सलिन कुमार, गुलाब सिंह की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed