{"_id":"57e032424f1c1ba269a829fc","slug":"transporter-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर इंडस्ट्रीज से माल ले जाने पर बाहरी ट्रांसपोर्ट का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर इंडस्ट्रीज से माल ले जाने पर बाहरी ट्रांसपोर्ट का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एशिया की बड़ी इडस्ट्रीज में विख्यात यमुनानगर इंडस्ट्रीज में बाहरी ट्रांसपोर्ट कंपनियां माल भरकर ले जा रही हैं। जिससे लोकल ट्रक ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय खत्म होने की कगार पर है। काम न के बराबर है। काम न मिलने से ट्रकों की किश्तें तक समय पर नहीं दी जा रही हैं। उनकी मांग है कि यमुनानगर इंडस्ट्रीज में लोकल ट्रक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दी जाए, ताकि शहर में व्यवसाय उभर सके। प्रशासन इंडस्ट्री व ट्रांसपोर्टरों के बीच बैठकर इसका समाधान निकाले, इसी मांग को लेकर जिले के सैकड़ों ट्रांसपोर्टर सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी को अपनी समस्याओं के बारे में बताते हुए ज्ञापन दिया।
ट्रक ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ऑपरेटर व ट्रांसपोटर्स सोमवार को जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने यमुनानगर इंडस्ट्रीज में बाहरी ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा माल भरकर ले जाने पर विरोध जताया और रोष प्रकट किया। ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह, ताराचंद, योगेश कुमार आदि ने बताया कि यमुनानगर में प्लाइवुड उद्योग, बर्तन, कागज, आदि इंडस्ट्रीज लगी हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि यमुनानगर उद्योग में जो भी ट्रांसपोर्ट का काम हो, उसे भुगताने के लिए प्राथमिकता लोकल ट्रक ऑपरेटर को दी जाए, ताकि काम सही चलता रहे और जिले का विकास हो सके। मौके पर सतीश कुमार, अश्विनी, भूषण, विजय, बलजीत सिंह आदि ट्रांसपोर्टर व ट्रक आपरेटर उपस्थित थे।