फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   train-news-ymn

नील गाय आगे आने से इंटर सिटी एक्सप्रेस की हुई पावर फेल

Wed, 23 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 23 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
दराजपुर ओर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच में दिल्ली से अंबाला जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी के आगे नील गाय आने से इंजन की पावर फेल हो गई।
विज्ञापन


पावर फेल होने से अंबाला यमुनानगर-जगाधरी रूट की कई गाड़ियां लेट हो गईं। कई घंटे बाद  अंबाला से दूसरा इंजन मंगवाया गया जिससे ट्रेन का चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से इंटर सिटी गाड़ी साढ़े पांच बजे के करीब चली थी। जैसे ही गाड़ी दराजपुर व मुस्तफाबाद स्टेशन के पास पहुंची तो लाइन क्रास कर रही नील गाय ट्रेन के आगे आ गई। इससे ट्रेन के इंजन में तकनीकी फाल्ट आ गया।
विज्ञापन


इसके चलते इंजन की पावर फेल हो गई। पावर फेल होने से गंगानगर व दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर फास्ट गाड़ी दो घंटे लेट हुई। जानकारों का मानना है कि नील गाय के आने से बड़ा हादसा भी हो सकता था गनीमत रही इंजन की पावर ही फेल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed