फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   traffic-ymn

वाहनों की स्पीड पर लगेगा ब्रेक

Tue, 04 Aug 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 04 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में जल्द ही तेज रफ्तार पर ब्रेक लगेगा। इसके लिए शहर के व्यस्त मार्गों पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। विधायक घनश्याम दास ने मॉडल टाउन में नेहरू पार्क के नजदीक स्पीड ब्रेकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर के व्यस्त इलाकों के मार्गों पर ब्रेकर बनने से जहां यातायात सुचारु रहेगा, वहीं सड़क हादसों में कमी आएगी। इसके साथ-साथ छीना झपटी और छेड़छाड़ की वारदात में कमी आएगी।
विज्ञापन


क्योंकि अकसर कुछ बदमाश चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग और छेड़छाड़ कर बाइक की स्पीड बड़ा लेते हैं। स्पीड ब्रेकर लगने से जहां इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। वहीं स्पीड पर कंट्रोल रहने से हादसों में कमी आएगी। उन्होंने लोगों से शहर के व्यस्त इलाकों में अपने वाहनों को धीमी गति से चलाने की अपील की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी जिलों में समान रूप से विकास कार्य करवाने में लगे हैं।
विज्ञापन


आठ माह के भाजपा सरकार के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हो चुके हैं, उतने पहले किसी भी सरकार के कार्यकाल के दौरान नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे यमुनानगर हलके में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे। उनकी प्राथमिकता हलके का पूर्ण विकास कार्य करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मौके पर वार्ड नंबर आठ की पार्षद  संगीता सिंघल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, यमुनानगर मंडल के उपाध्यक्ष मनीष मलिक, कुलदीप दुग्गल, सुमित गुप्ता, विभोर आहुजा व अनिल कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed