फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic jams stall business momentum; traders distressed

Yamuna Nagar News: जाम ने रोकी कारोबार की रफ्तार, व्यापारी परेशान

Fri, 12 Jun 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams stall business momentum; traders distressed
देव कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र पुराने रादौर रोड पर जाम ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। भारी वाहनों की आवाजाही, अव्यवस्थित पार्किंग और घंटों लगने वाले जाम के कारण कारोबारियों की आय प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे दैनिक बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पुराना रादौर रोड करियाना व्यापार का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां थोक और खुदरा स्तर पर अपेक्षाकृत सस्ता सामान मिलने के कारण जिले भर से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। व्यापारियों के अनुसार कई वर्ष पहले यहां भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन

इनमें से कुछ वाहन चालकों ने जानबूझ कर तोड़ दिए थे। फ्लाईओवर बनने के बाद यह मार्ग पुराना सहारनपुर रोड से जुड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता बन गया, जिसके चलते ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ गया है। कई बार वाहनों के खराब होने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी विवेक अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, नवीन अग्रवाल और नरेंद्र मित्तल ने बताया कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दोनों ओर वाहन खड़े हो जाते हैं। इससे ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। महाराजा अग्रसेन चौक और फ्लाईओवर के नीचे नो-पार्किंग के लिए बैरिकेड्स लगाए जाएं तथा भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए।

जाम में फंसने से समय होता बर्बाद
खरीदारी करने पहुंचे देव कुमार ने बताया कि जाम में फंसने के कारण समय बर्बाद होता है। कई बार उन्हें पास की दुकानों से ही सामान लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में लोग सस्ते सामान की तलाश में पुराने रादौर रोड पर आते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था खराब होने से परेशानी बढ़ रही है।

दोबारा लगाए जाएं बैरिकेड
स्थानीय निवासी जसमीत सिंह ने बताया कि पहले बैरिकेड्स होने के कारण भारी वाहन इस मार्ग से नहीं गुजरते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने प्रशासन से जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, जिससे व्यापारियों और आमजन दोनों को राहत मिल सके।

देव कुमार।

देव कुमार।

देव कुमार।

देव कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed