फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic jam due to breakdown of truck on Som river bridge

Yamuna Nagar News: सोम नदी के पुल पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to breakdown of truck on Som river bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। सोम नदी के पुल पर आए दिन वाहन फंसने व खराब होने से जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सोमवार को पुल पर एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। इससे दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं।पुलिस टीम ने ट्रक हटवाकर जाम खुलावाया।
राहगीर अमन, राहुल, दिनेश, विवेक, प्रभाकर, यशपाल व देवराज ने बताया कि वह पांवटा साहिब से जगाधरी की तरफ जा रहे थे। छछरौली में सोम नदी के पुल पर जाम लगा है। वह जाम में पिछले एक घंटे से फंसे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोम नदी का पुल संकरा हो चुका है। जिसकी वजह से पुल में रोजाना कोई ना कोई भारी भरकम वाहन फंस जाता है या खराब हो जाता है। इससे रोकई घंटे जाम लगा रहता है। कई बार तो जाम में एम्बुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहन भी फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह रोजमर्रा की समस्या है। जिसकी वजह से बड़े परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सोम नदी के पुल को चौड़ा किया जाए ताकि नेशनल हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

इस बारे में थाना प्रभारी छछरौली जगदीश ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोम नदी पुल के बीच एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया है। इस पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। पुलिस कर्मचारियों ने ट्रक को हटवाकर जाम को खुलवा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed