{"_id":"68f5263c178a3e3736055114","slug":"tractor-trolley-overturns-causing-traffic-jam-on-state-highway-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-145618-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से राज्य राजमार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से राज्य राजमार्ग पर लगा जाम
Sun, 19 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
महमूदपुर गांव के पास पलटी लकड़ी से भरी ट्रॉली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर राज्य राजमार्ग पर महमूदपुर गांव के पास रविवार तड़के लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर राज्य राजमार्ग से नीचे उतर गया और वह एक घर में घुसने से बाल-बाल बचा। ट्रैक्टर के पहिये से टायर की कन्नी निकलने से वह अनियंत्रित हो गया था।
ट्रैक्टर घर की दीवार से बिल्कुल सट कर रूका। यदि वह घर में घुस जाता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्राली पलटने से दिनभर यातायात बाधित रहा। खासकर भारी वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरा त्योहारों की वजह से सड़क पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई, इसलिए भी ट्राली की वजह से जाम की स्थिति रही।
बाद में ट्रॉली को सीधा करके वहां से निकाला गया। मुकीम ने बताया कि रविवार तड़के पांच बजे वह ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लेकर जगाधरी से कालाअंब जा रहा था। जैसे ही वह जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर महमूदपुर गांव में पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर के पिछले पहिये से टायर की कन्नी बाहर निकल गई थी।
विज्ञापन
इससे टायर की हवा निकलने से वह ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। उसने एक समय रहते कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं लकड़ी से भरी ट्राली स्टेट हाईवे पर पलट गई। ट्राली पलटने से वहां से निकलने वाले वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी हुई।