फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor trolley full of mining material caught

Yamuna Nagar News: खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley full of mining material caught
गांव डांडीपुर के पास निरीक्षण के दौरान अवैध खनन करने वाले एक ट्रैक्टर-ट्राली को खनन विभाग की टीम ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। प्रताप नगर पुलिस ने एनजीटी व अवैध खनन की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रताप नगर में दी शिकायत में खनन निरीक्षक अमन कुमार व खनन रक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि वह दोनों गांव डांडीपुर के पास निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान गांव डांडीपुर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली कच्चा माल भरकर ला रही थी। जिसको पकड़कर थाना प्रतापनगर के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन अधिकारी एवं भूविज्ञान विभाग की शिकायत पर अवैध खनन कर खनिज चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रतापनगर जसबीर सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की शिकायत पर डांडीपुर से कच्चा माल भरकर ला रही एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने लाया गया है। जहां पर अवैध खनन व एनजीटी के नियमों की अवहेलना करने की धारा लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed