Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley collides with motorcycle; two youths killed

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से टक्कर, दो युवकों की मौत

Sun, 08 Nov 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with motorcycle; two youths killed
कृष्ण कुमार। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/छछरौली। दिवाली के त्योहार पर जहां लोग खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे थे, वहीं छछरौली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक गांव के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ढाकवाला और मुकरामपुर के बीच शनिवार शाम पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गांव डारपुर निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार और 27 वर्षीय कृष्ण कुमार की मौत हो गई।
गांव डारपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका भाई सुनील और उनके घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाला कृष्ण ट्राली से लकड़ी उतारने का काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों सुनील की बाइक पर काम के लिए गए थे। देर शाम काम खत्म करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। जब वे ढाकवाला गांव के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे तो पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पहले सीएचसी छछरौली ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए। थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौत हुई है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुनील की एक माह की बेटी
जसवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। सुनील तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक माह पहले ही उसके घर बेटी ने जन्म लिया था। अबोध बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं कृष्ण भी अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। दोनों परिवार दिवाली के त्योहार की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया। जैसे ही दोनों युवकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कृष्ण कुमार। 

कृष्ण कुमार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed