फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor hit activa

राखी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा मेें मारी टक्कर, युवक गंभीर

Mon, 14 Dec 2015 12:24 AM IST
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



दुसानी तिगरा मार्ग पर गांव तिगरी के नजदीक थर्मल पावर प्लांट की राखी से भरी ऑवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। संकरे मार्ग से राखी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकलने पर ग्रामीणों में रोष है।

मंडौली निवासी जितेंद्र कुमार (25) रविवार को किसी काम के लिए तिगरा गया था। दोपहर के समय वह अपनी एक्टिवा पर वहां से घर की तरफ लौट रहा था। जैसे ही वह तिगरा मार्ग पर गांव तिगरी के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही है थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली राखी से भरी ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गया वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस से बचने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं वाहन चालक:
ग्रामीण रिंकल, विनोद, दिनेश ने बताया कि दुसानी तिगरा मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। पुलिस से बचने के लिए और शॉर्टकट के चक्कर में भारी वाहन चालक नेशनल हाईवे व खजूरी मार्ग छोड़ कर इस रास्ते से जाते हैं। राखी को ट्रॉलियों में भरकर दूर भेजा जाता है। अधिकतर ट्रॉलियां दुसानी तिगरा मार्ग से होती हुई अपने गंतव्य पर जाती है। मार्ग से रोजाना राखी से भरी ट्रालियां सरपट दौड़ती हैं, जो ओवरलोड होती हैं।

ग्रामीणों की मानें तो मार्ग से केवल राखी ही नहीं खनन सामग्री से भरी ट्रॉलियां भी बेरोक-टोक निकलती हैं, लेकिन पुलिस इन वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। जबकि आगे धुंध बढ़ने पर यह कभी भी हादसे की वजह बन सकती हैं।  


पाबंदी न लगी तो करेंगे प्रदर्शन:
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मार्ग से भारी वाहन और ऑवरलोडिड वाहन बेधड़क निकल रहे है। जिससे मार्ग तो क्षतिग्रस्त हो रहा है, वहीं हादसों का भी ग्राफ बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों व भारी वाहनों पर पाबंदी न लगाई गई तो वे आंदोलन करने का मजबूर होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed