{"_id":"65bd60d95eca695a7e0fa184","slug":"trackman-of-railway-workshop-dies-due-to-collision-with-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113351-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से रेलवे वर्कशॉप के ट्रैकमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से रेलवे वर्कशॉप के ट्रैकमैन की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे वर्कशॉप से छुट्टी कर घर जा रहे सरसावा (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र के हैदलपुर माजरा कल्याणपुर गांव निवासी 59 वर्षीय सोमपाल की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह रेलवे वर्कशॉप में ट्रैकमैन के पद पर तैनात थे। हादसा सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के हैदलपुर माजरा कल्याणपुर निवासी विकास कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 59 वर्षीय सोमपाल रेलवे वर्कशॉप में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे। वीरवार शाम छह बजे वह वर्कशॉप से छुट्टी करने के बाद बाइक पर घर जा रहे थे। जब वह औरंगाबाद के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों डायल 112 की गाड़ी की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। उसके पिता साल 2025 में रिटायर होने वाले थे। सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।