{"_id":"665bb8fd433d4fd7170369c4","slug":"tomorrow-is-the-last-day-for-admission-in-polytechnic-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119795-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक में दाखिले का कल आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक में दाखिले का कल आखिरी दिन
Sun, 02 Jun 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बहुतकनीकी संस्थानों (पॉलिटेक्निक) में आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तीन जून अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदन नहीं होंगे। दाखिले को लेकर सभी संस्थानों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिला लेने की विद्यार्थियों में भारी होड़ है।
जिले में दो राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हैं, जिसमें दाखिला लेना विद्यार्थियों की पहली पसंद हैं। वहीं जिले के सबसे पुराने सेठ जयप्रकाश बहुतकनीकी संस्थान में ज्यादा सीट व कोर्स उपलब्ध हैं। ऐसे में विद्यार्थी इन दो संस्थानों में ही दाखिलों का प्रयास कर रहे हैं। एक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनी कुंड बैराज पर स्थित है और दूसरा साढौर के गांव राजपुर में है।
इसके अलावा जिले में तीन निजी संस्थान हैं। जिसमें सरकारी के साथ पेड सीट भी उपलब्ध हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के चलते संस्थानों में रोजाना विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। तीन जून के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। हथिनी कुंड बैराज स्थित चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेना विद्यार्थियों की पहली पसंद है।
विज्ञापन
राजकीय संस्थान होने के साथ यह हथिनी कुंड बैराज व कलेसर नेशनल पार्क के समीप स्थित है। ऐसा वातावरण पढ़ाई के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ऐसे में विद्यार्थी संस्थान में दाखिला लेने के लिए उत्साहित हैं। वहीं साढौरा के राजपुर स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान भी विद्यार्थियों की पसंद है। यहां पर हर दिन करीब 100 से ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं।
वहीं दामला स्थित सेठ जयप्रकाश बहुतकनीकी संस्थान जिले का सबसे पहला व पुराना है। इस एडेड कॉलेज में प्रवेश लेना हर विद्यार्थी की प्राथमिकता में शामिल है। कॉलेज में सरकारी सहित पेड सीट भी हैं, जहां पर प्लेसमेंट काफी अच्छी है। यही कारण है कि विद्यार्थियों की प्राथमिकताओं में यह कॉलेज शामिल है।
साढौरा राजपुर बहुतकनीकी संस्थान में 300 और हथिनी कुंड बहुतकनीकी संस्थान में 300 सीट हैं। दामला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सबसे ज्यादा 540 सीटें हैं। इसमें 10वीं पास विद्यार्थी डिप्लोमा प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग व 12वीं (विज्ञान वर्ग) अथवा दो वर्षीय आईटीआई पास विद्यार्थी द्वितीय वर्ष के लिए कोर्स हैं। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल बुद्धिराजा ने बताया कि आवेदन के लिए विद्यार्थी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लेकर आएं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।